
छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय वालीबॉल पुरुष वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन राजीव गांधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी, मुंगेली में 29 एवं 30 अक्टूबर को किया जाना है। क्रीड़ा अधिकारी श्री अविनाश निर्मलकर ने बताया कि महाविद्यालय की टीम का चयन किया गया है।जिसमे दौलत जायसवाल ,दीपक साकत,आकाश ध्रुव,राजकुमार, देवानंद,दीपेश साहू,वेद प्रकाश ,चंद्रप्रकाश ,नंदकुमार,शामिल है
प्रतियोगिता के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.एन.के.ध्रुवे,एवं समस्त स्टॉप के द्वारा टीम को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी गई।
