Home अन्य खबरे रतनपुर माँ महामाया धर्म नगरी में होगा डिस्को डांडिया फेस्टिवल! जानें टिकट...

रतनपुर माँ महामाया धर्म नगरी में होगा डिस्को डांडिया फेस्टिवल! जानें टिकट से लेकर तारीख तक, हर डिटेल नवरात्रि के 9 दिन जगह-जगह डांडिया और गरबा का

0
4

रतनपुर माँ महामाया धर्म नगरी में होगा डिस्को डांडिया फेस्टिवल! जानें टिकट से लेकर तारीख तक, हर डिटेल

नवरात्रि के 9 दिन जगह-जगह डांडिया और गरबा का आयोजन किया जा रहा है. हर बार की तरह विगत पांच वर्षो से आयोजित डांडिया का रास इस बार भी रतनपुर नया बस स्टैंड मे नवयुथ डांडिया ग्रुप के तत्वाधान में डिस्को डांडिया फेस्टिवल ऑर्गेनाइज होगा. इस आर्टिकल में जानिए इसकी एंट्री टिकट से लेकर तारीख 

बिलासपुर ब्यूरो चीफ़ मोहनीश सिंह राजपूत

नवरात्रि के 9 दिन मां की पूजा-अर्चना के साथ ही उनके स्वागत में लोग जमकर सेलिब्रेट भी करते हैं. देशभर में हर तरफ जबरदस्त रौनक देखने को मिलती है. रतनपुर शारदीय नवरात्रि इस बार 11 अक्टूबर से शुरू हो रही हैं. इसकी तैयारियां भी होने लगी हैं. इस दौरान यहाँ नव यूथ डांडिया ग्रुप,गरबा नाइट्स ऑर्गनाइज करते हैं और इसमें डांस से लेकर लाइव कॉन्सर्ट, जायकेदार फूड्स तक…बहुत कुछ होता है. शुभारंभ. आपको भी इसमें शामिल होना है तो अभी से सारी डिटेल्स जान लें.

जानकारी के मुताबिक, यहाँ इस नवरात्रि डिस्को डांडिया रास गरबा मे भोपाल ढ़ोल का परफार्म आकर्षण बनने वाला हैं,, फेस्टिवल जो होगा. इसमें कई कलाकार भी आ रहे हैं, जैसे भिलाई लाईव सिंगिंग ग्रुप जिससे और भी समां बंध जाएगा. तो चलिए जान लेते हैं कि आप कैसे पहुंच सकते हैं यहां. क्या रहेंगी डेट्स, किस दिन कौन से परफॉर्मर आएंगे और एंट्री टिकट की क्या डिटेल्स हैं.

रतनपुर विगत वर्षो की तरह गरबा की परंपराओं के साथ हाई-एनर्जी पार्टी का माहौल भी मिलेगा. इसी के साथ जाने-माने डीजे यहां भोपाल ढोलक लाइव परफॉर्म करेंगे. आप अपने ग्रुप, पार्टनर के साथ यहां आ सकते हैं या फिर सोलो भी एंजॉय कर सकते हैं. लाइव DJ के साथ ही फ्ली मार्केट, शानदार और कंटेंट के लिए बेहतरीन अनुभव मिलेगा.

इवेंट की डेट्स-वेन्यू कर लें नोट

शुभारंभ डिस्को डांडिया इवेंट की शुरुआत शुक्रवार 12,13 अक्टूबर 2026 को होगी. ये तीन दिन का इवेंट होगा, इसलिए9, 10 और 11 अक्टूबर को भी आप यहां प्रेक्टिस सेसन मे पहुंच सकते हैं. शाम को 4 बजे से लोगों की एंट्री शुरू कर दी जाएगी. तो फिर ड्रेसअप होकर पहुंच जाएं वेन्यू पर. रतनपुर नया बस स्टैंड

एंट्री टिकट की जानकारी

आप इस इवेंट शुभारंभ 2026 के लिए ऑनलाइन district.in से टिकट बुक कर सकते हैं, जिसमें आपको ऑफर बी मिल जाएंगे. टिकट की एडवांस बुकिंग शुरू भी हो चुकी है.

ये हैं बाकी की डिटेल्स

यहां पर नो अल्कोहल है और आपको स्टॉल्स पर सिर्फ वेज फूड ही मिलेगा. इसी के साथ सेपरेट वॉशरूम की सुविधा भी होगी. हर एज के लिए एंट्री अलाउड है, लेकिन पेट्स लेकर नहीं जा सकते हैं. ड्रेस कोड में आप वाइब्रेंट एथनिक या सेमी एथनिक आउटफिट कैरी कर सकते हैं जो गरबा, डांडिया जैसे आयोजन के लिए परफेक्ट हो. एक बार बाहर आने के बाद री-एंट्री नहीं होगी. फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की जा सकती है. इवेंट में इंडियन म्यूजिक प्ले होगा और ये भी ध्यान रखें कि यहां पर सिर्फ खड़े होने के लिए आउटडोर वेन्यू है. ऐसे में बैठने की व्यवस्था नहीं होगी.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here