*रक्षाबंधन से पहले मिला आर्थिक संबल, सीमा देवी ने जताया ‘विष्णु भैया’ का आभार*
*महतारी वंदन योजना की 31वीं किश्त से बढ़ी त्योहार की खुशियां, बहनों के लिए बनी सहारा*

मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली,// शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के तहत रक्षाबंधन से पहले 31वीं किश्त की राशि मिलने से महिलाओं को त्योहार की तैयारियों के लिए आर्थिक सहारा मिला है। इस खास अवसर से पहले महतारी वंदन योजना की 31वीं किश्त की राशि जारी होने से ग्राम मोहभट्ठा की श्रीमती सीमा देवी के चेहरे पर खुशी की मुस्कान खिल उठी। समय से पहले मिली आर्थिक सहायता ने उनके लिए रक्षाबंधन की तैयारियों को और आसान बना दिया।
श्रीमती सीमा देवी ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन योजना की 31वीं किश्त की राशि मिलना हम महिलाओं के लिए खुशी और राहत की बात है। इस राशि से त्योहार की आवश्यक तैयारियां करने में मदद मिली। उन्होंने योजना के माध्यम से समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को आत्मीयता से ‘विष्णु भैया’ कहते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता से महिलाओं को अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने में सहूलियत हो रही है। त्योहारों के अवसर पर यह राशि परिवार की जरूरतों में सहयोग देने के साथ महिलाओं को अपने निर्णय स्वयं लेने का आत्मविश्वास भी देती है।
