मेरठ| एक युवक ने अपने पिता के साथ मिलकर छोटे भाई को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. इस घटना से पूरे इलाके में कोहराम मच गया है. बताया जा रहा है कि यह हत्या जमीन विवाद को लेकर हुई.
मेरठ के थाना मवाना क्षेत्र में गांव सठला के रहने वाले 26 साल के फिरोज की सोमवार को उसके पिता और छोटे भाई ने गोली मार दी और फिर वहां से फरार हो गए. पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा में केस दर्ज कर लिया है. खबर के मुताबिक फिरोज ने कुछ साल पहले अलीना नाम की युवती से कोर्ट मैरिज की थी.</p>
फिरोज के परिजन इस शादी के खिलाफ थे. अलीना के नाम पर गांव में कुछ जमीन भी थी, फिरोज के पिता और भाई चाहते थे कि उस जमीन को बेच दिया जाए, लेकिन फिरोज इस बात से इंकार कर रहा था, जिसे लेकर उसका पिता और भाई से विवाद रहता था.
