More

    *यदुवंशियों की भव्य शोभायात्रा से कृष्णमय हुआ मुंगेली, मटका फोड़ में दिखा रोमांच*

    *यदुवंशियों की भव्य शोभायात्रा से कृष्णमय हुआ मुंगेली, मटका फोड़ में दिखा रोमांच*

    *हजारों की संख्या में उमड़े यादव समाज के लोग, विधायक पुन्नूलाल मोहले व देवेंद्र यादव हुए शामिल — जीके हब फिजिकल एकेडमी ग्रुप ने जीता ₹25 हजार का पुरस्कार*

     मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली :-श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अवसर पर मुंगेली नगर में यादव समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा एवं दही-हांडी मटका फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में यदुवंशी समाज के लोग शामिल हुए। भक्ति संगीत, हरि कीर्तन, राउत नाचा, अखाड़ा प्रदर्शन, लाठी एवं अस्त्र-शस्त्र चालन सहित पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रस्तुतियों ने पूरे शहर को कृष्णमय कर दिया। चारों ओर “जय यादव-जय माधव” और “हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष गूंजते रहे। उत्साह और भक्ति के इस अद्भुत माहौल से ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो पूरा मुंगेली नगर वृंदावन और मथुरा में तब्दील हो गया हो।आयोजन समिति मुंगेली के संयोजक संजय यादव एवं सूरज यादव, अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, उपाध्यक्ष राहुल विक्की यादव, सचिव हरिश्चंद्र यादव, कोषाध्यक्ष जितेंद्र यादव तथा सहसंयोजक विजय यादव की अगुवाई एवं धनीराम यादव के सानिध्य में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नया बस स्टैंड से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आगर खेल परिसर पहुंची, जहां देर रात तक दही-हांडी मटका फोड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    *अखाड़ा प्रदर्शन और राउत नाचा रहा आकर्षण का केंद्र*

    शोभायात्रा में अखाड़ा प्रदर्शन, लाठी चालन एवं अस्त्र-शस्त्र चालन ने लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। वहीं धुमाल की भक्तिमय धुनों, हरि कीर्तन की टोलियों, कोरबा गुदरूम बाजा टीम, राउत नाचा टोली तथा बांसुरी एवं नगाड़ों की मधुर ध्वनि से वातावरण भक्तिमय बना रहा। नगर के विभिन्न स्थानों पर लोगों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा शोभायात्रा का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

    *श्रीकृष्ण चौक के शीघ्र निर्माण की घोषणा*

    आगर खेल परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुंगेली विधायक एवं पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले ने मुंगेली-लोरमी बाईपास तिराहा पर नवीन मूर्ति स्थापित करने के साथ श्रीकृष्ण चौक के शीघ्र निर्माण की बात कही। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधायक देवेंद्र यादव ने समाज के युवाओं को विकास के लिए यादव समाज की एकता बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में समाज के अग्रज डॉ. सोमनाथ यादव, पूर्व अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग तथा रामशरण यादव बिलासपुर एवं राकेश यादव सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक प्रतिनिधि शामिल हुए।

    *दही-हांडी में जीके हब फिजिकल एकेडमी ग्रुप ने मारी बाजी*

    दही-हांडी मटका फोड़ प्रतियोगिता का रोमांच देर रात तक चरम पर रहा। प्रतिभागी टीमों ने मटका फोड़ने के लिए पूरे जोश और उत्साह के साथ प्रयास किया। प्रतियोगिता में जीके हब फिजिकल एकेडमी ग्रुप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और ₹25,000 का नगद पुरस्कार अपने नाम किया। मटका फोड़ कार्यक्रम का ग्राउंड संचालन आयोजन समिति के संयोजक एवं नगर पालिका पार्षद सूरज यादव के साथ राहुल यादव एवं हरिश्चंद्र यादव ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन संतोष कुमार यादव, दाऊपारा मुंगेली द्वारा किया गया।

    *राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के अनेक लोग रहे मौजूद*

    कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी, नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला, भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केसरवानी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, थानेश्वर साहू, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष संजय यादव, पांच राज यादव महासमिति के उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत भास्कर, स्वतंत्र मिश्रा, शहर भाजपा अध्यक्ष सौरभ बाजपेई, शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक गुप्ता सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पार्षदगण उपस्थित रहे। साथ ही सामाजिक क्षेत्र से प्रकाश यादव नायब तहसीलदार, धनीराम यादव अध्यक्ष पांच राज महासमिति, संतोष कुमार यादव प्रदेश सचिव बांस गीत गाथा अकादमी मुंगेली, मोतीराम यादव अध्यक्ष, सर्व यादव समाज के जिला अध्यक्ष नरेश यादव, महामंत्री देवीशंकर यादव, नगर अध्यक्ष विजय यादव, नवागढ़ राज से गीता महेंद्र यादव जनपद सदस्य, अंतराम यादव गौंटिया, अमर यादव देवान एवं प्रेमलाल यादव देवान सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर मनोहर यादव प्राचार्य, रामकुमार यादव, कृष्णा यादव, हीरालाल यादव, घनश्याम यादव, सतीश यादव, फूलचंद यादव, बोधी यादव, रूपचंद यादव, अशोक यादव, महाराणा यादव, भोला यादव, अदालत यादव, नरेंद्र यादव, प्रमोद यादव, भागबाली यादव, दिलीप यादव, अमर यादव, अंतराम यादव, राजकुमार यादव, वीरेंद्र यादव, बेदराम यादव, कन्हैया यादव, रामरतन यादव, विजय यादव, किरीत यादव, रामरतन यादव मोहडंडा, राजेंद्र यादव, हरीश यादव, पत्रकार कन्हैया यादव, पत्रकार राकेश यादव, पत्रकार गुड्डू यादव, दिलेश्वर यादव, रवि यादव, अंकलू यादव, नारायण यादव, राजेश यादव, संजय यादव दशरंगपुर सहित बड़ी संख्या में यादव समाज के नागरिक उपस्थित रहे।

    भव्य शोभायात्रा और दही-हांडी मटका फोड़ कार्यक्रम ने मुंगेली में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत कर दिया। आयोजन में समाज के युवाओं, महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया।

    Trending News

    Technology