♦️ *मोहल्ले में शराब के नशे में दहशत फैलाने वाला बदमाश गिरफ्तार*
♦️ धारदार तलवार लेकर गाली-गलौच एवं अशांति फैलाने वाले आरोपी पर तोरवा पुलिस की त्वरित कार्यवाही
♦️ तलवार एवं मोटरसाइकिल जप्त, आरोपी भेजा गया न्यायालय
गिरफ्तार आरोपी :-
डाकेश्वर दास मानिकपुरी उर्फ डाकू उर्फ पवन
पिता – महेश दास मानिकपुरी
उम्र – 27 वर्ष
निवासी – देवरीखुर्द, थाना तोरवा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
जप्त मशरूका :-
1. एक नग धारदार लोहे की तलवार
2. पल्सर बजाज मोटरसाइकिल

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर :- रात्रि लगभग 11:30 बजे थाना तोरवा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि देवरीखुर्द निवासी डाकेश्वर उर्फ डाकू शराब के नशे में मोटरसाइकिल को लापरवाही एवं उतावलेपन से चलाते हुए मोहल्ले में धारदार तलवार लेकर घूम रहा है तथा गाली-गलौच कर क्षेत्र में भय एवं अशांति का माहौल बना रहा है।
सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची एवं घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। आरोपी नशे की हालत में आम लोगों के बीच गाली-गलौच करते पाया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक धारदार तलवार बरामद हुई तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जप्त किया गया।
प्रारंभिक स्थिति को देखते हुए यह स्पष्ट था कि आरोपी किसी गंभीर घटना को अंजाम दे सकता था, किन्तु तोरवा पुलिस की त्वरित एवं सतर्क कार्यवाही से संभावित अप्रिय घटना को समय रहते टाल दिया गया।
आरोपी के विरुद्ध धारा 296, 115(2), 351(3) बीएनएस, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं शराब पीकर वाहन चलाने पर धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर दिनांक 15.05.2026 को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
