More

    *मुफ्त कराटे प्रशिक्षण का शुभारम्भ, बेटियों को दी जाएगी मुफ्त ट्रेनिंग*

    मुफ्त कराटे प्रशिक्षण का शुभारम्भ, बेटियों को दी जाएगी मुफ्त ट्रेनिंग

    01.बेटियां हमारी धरोहर,बेटियों को सशक्त बनाना हम सबकी जिम्मेदारी -अश्वनी यदु।

    हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

    ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- माँ भारतीय एकेडमी दामापुर जो पिछले दो वर्ष से पुलिस भर्ती हेतु मुफ्त फिजिकल एवं रिटन की तैयारी करवा रहे थे जहां से दस अभ्यर्थी पुलिस बनकर राज्य सरकार में सेवा दे रहे हैं,आज पुनः माँ भारतीय एकेडमी द्वारा लड़कियों को सबल बनाने उनको समाज में नई ऊर्जा और पुरे आत्मबल से आगे बढ़ने के लिये लक्ष्य पब्लिक स्कूल के साथ मिलकर कराटे क्लास शुरू की गई है लक्ष्य पब्लिक स्कूल के ग्राऊंड में विधिवत माँ सरस्वती माँ भारतीय छत्तीसगढ़ महतारी के तेलचित्र में माल्यार्पण श्री फल अर्पण कर क्लास का शुभारम्भ किया गया मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के कुंडा मंडल अध्यक्ष बालमुकुंद चंद्रवंशी भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के कवर्धा जिला अध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर शामिल हुए वही अध्यक्षता दामापुर सरपंच बहादुर खान ने किया वंही मुख्यअतिथि के रूप में कोदवाकला के सरपंच प्र एवं कुंडा मंडल के उपाध्यक्ष संतोष ध्रुवे तुलसी खैरा के सरपंच गोविन्द शरण वैष्णव डोंगरिया खुर्द के सरपंच विश्राम यादव बहबलिया सरपंच प्र विनोद साहू हायर सेकंडरी स्कूल निगरानी समिति दामापुर के अध्यक्ष सुमन ढीमर पटुवा पंचायत के उपसरपंच ददुवा टेक राम चंद्राकर बहबलिया ग्राम पंचायत के उपसरपंच दादू राम साहू अमलीमालगी के पंच शेखर सिंगरौल,अतरिया ग्राम पंचायत के पूर्व पंच जगदीश साहू प्राणखैरा निवासी मनीष केशरवानी लक्ष्य पब्लिक स्कूल के संचालक ब्रजभूषण तिवारी एवं समस्त शिक्षकगण कल्पना चावला स्कूल के संचालक राजेश यादव एवं उनका टीम राष्ट्रीय स्तर पर विजेता कराटे शिक्षक ज्योति बघेल की गरिमामयी उपस्थिति में कराटे प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुवात हुई भारतीय जनता पार्टी के कुंडा मंडल के अध्यक्ष बालमुकुंद चंद्रवंशी ने अपने उद्बोधन में कहा की माँ भारतीय एकेडमी के संचालक अश्वनी यदु एवं लक्ष्य पब्लिक स्कूल दामापुर द्वारा की गई यह पहल बहुत ही सरहानीय है लड़कियों को सशक्त बनाने के लिये जितनी भी कोशिश हो की जानी चाहिये ग्रामीण क्षेत्र में ऐसी सुविधाएं मिल पाना लगभग मुश्किल होता है जिसके कारण ग्रामीण परिवेश में लड़कियों को ऐसे प्रशिक्षण प्राप्त नहीं हो पाता और वह वंचित रह जाती है निश्चित ही आत्मरक्षा हेतु दी जा रही यह प्रशिक्षण आत्मबल बढ़ाने में मददगार होगा वंही भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर ने कहा की माँ भारतीय एकेडमी द्वारा पूर्व में गरीब घऱ के युवा एवं युवतियों को पुलिस भर्ती में ट्रेनिंग देकर दस अभ्यर्थी को पुलिस बनने में मार्गदर्शन किये आज के युग में किसी को रोजगार देना बहुत बड़ी बात है जिसे माँ भारतीय एकेडमी पुरे लगन से कर रही है आज दामापुर क्षेत्र में कराटे प्रशिक्षण रखना बहुत सम्मान की बात है जिसके लिये अश्वनी यदु एवं लक्ष्य पब्लिक स्कूल बधाई के पात्र हैं निश्चित ही ऐसे प्रशिक्षण का सभी लड़कियों को लाभ लेना चाहिये ताकि उनको कोई तकलीफ पहुंचाने से पहले दस बार सोचे लड़कियों को कमजोर या बेचारी समझने वालों की भी समझ आना चाहिये की लड़कियां कभी कमजोर नहीं होती जरुरत पड़ने पर लड़कियां माँ काली और माँ दुर्गा बन जाती हैं आगे कृष्णा चंद्राकर ने कहा की कराटे की ट्रेनिंग दे रही शिक्षक ज्योति बघेल का भी धन्यवाद ज्ञापित करते हैं जिन्होंने हमारी बेटियों को कराटे में प्रशिक्षित करने आगे आई हैं हायर सेकंडरी स्कूल दामापुर निगरानी समिति के अध्यक्ष सुमन ढीमर ने कहा की हमें खुशी है की शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशा लाई जा रही है वंही दामापुर क्षेत्र में बेटियों को आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षण दिया जा रहा है ये हमारे क्षेत्र के लिये गौरव का विषय है भविष्य में लड़कियों को बेड टच गुड टच की जानकारी देनें प्रशासनिक महिला अफसरों को भी आमंत्रित किया जायेगा गुड टच बेड टच की जानकारी छोटी बेटियों को होना अति आवश्यक है क्योंकि भेड़िये का खाल ओढ़े करीबी रिस्तेदार भी गिद्ध की तरह गन्दी नजर छोटी-छोटी बच्चियों पर रखते हैं और हमारे बच्चों को एवं उनके अभिभावकों को लगता है घऱ का आदमी है कोई गलत नहीं सोच सकता वंही छोटी बच्चियों को भी गुड टच बेड टच की जानकारी नहीं होने के कारण समझ नहीं पाती इस लिये बेटियों को इसकी सम्पूर्ण जानकारी भी दी जाएगी जनपद पंचायत पंडरिया के सभापति प्र अश्वनी यदु एवं लक्ष्य पब्लिक स्कूल के संचालक भूषण तिवारी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

    —————————————

    Trending News

    Technology