
मुंगेली// देवांगन समाज द्वारा मुंगेली विधानसभा के विधायक पुन्नू लाल मोहले को मंत्री बनाये जाने को लेकर मांग उठाई जा रही है ,देवांगन समाज के लोगों ने बैठक लेकर यह मांग उठाया है। देवांगन समाज के अध्यक्ष आनंद देवांगन ने कहा कि पुन्नूलाल मोहले चार बार के सांसद,6 बार विधायक ,2 बार मंत्री और अब 7 वी बार विधायक चुनकर आये है। राजनीति के अपराजेय योद्धा व प्रदेश में बड़ा चेहरा होने के साथ ही बेहद शांत स्वभाव के पुन्नूलाल मोहले प्रदेश में जब भाजपा की सरकार काबिज थी तब बीते दो कार्यकाल राज्य मंत्रिमंडल का प्रमुख चेहरा रहे हैं। प्रशासनिक अनुभव के साथ ही प्रदेश की राजनीति में सभी वर्गों में उनका तालमेल काफी अच्छा है ।पुराना व अनुभवी चेहरा होने के कारण सभी वर्ग के बीच उनको मंत्री बनाये जाने पर एक अच्छा संदेश भी जाएगा।
