More

    *मुंगेली पुलिस की त्वरित मानवीय सहायता से सड़क दुर्घटना में घायल युवक की बची जान*

    *मुंगेली पुलिस की त्वरित मानवीय सहायता से सड़क दुर्घटना में घायल युवक की बची जान*

    ➡️ *डायल-112 टीम ने मात्र 2 मिनट में मौके पर पहुंचकर घायल को सुरक्षित पहुंचाया अस्पताल*

    ➡️ *डायल-112 टीम ने मात्र 2 मिनट में घटनास्थल पहुंचकर घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरगांव पहुंचाकर समय पर उपलब्ध कराया उपचार ।*

    ➡️ *घायल बसंत पाटले को सड़क दुर्घटना के बाद सुरक्षित अस्पताल पहुंचाकर पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता एवं त्वरित पुलिसिंग का प्रस्तुत किया उत्कृष्ट उदाहरण*

         

     मुकेश साहू ब्यूरो :- मुंगेली– वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन में जिले में डायल-112 सेवा द्वारा आम नागरिकों को त्वरित एवं मानवीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

    दिनांक 26 जुलाई 2026 को दोपहर 12:56 बजे डायल-112 को सूचना प्राप्त हुई कि सल्फा चौक, सरगांव के पास एक व्यक्ति सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही डायल-112 टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई और मात्र 02 मिनट में 12:58 बजे मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल की दूरी लगभग 02 किलोमीटर थी।

    मौके पर घायल व्यक्ति ने अपना नाम बसंत पाटले, पिता बग्गू, उम्र 28 वर्ष, निवासी सेवती, बिल्हा, जिला बिलासपुर बताया। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने ससुर के साथ मोटरसाइकिल से बिल्हा से संबलपुर स्थित अपने ससुराल जा रहा था। इसी दौरान अचानक उसे दौरा आने से मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। दुर्घटना में उसके सिर, आंख के ऊपर तथा पैर में चोटें आई थीं।

    डायल-112 टीम ने बिना समय गंवाए घायल को सुरक्षित वाहन में बैठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरगांव पहुंचाया, जहां उसे तत्काल उपचार हेतु भर्ती कराया गया। पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही से घायल को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी।

    महत्वपूर्ण भूमिका डायल-112 ड्यूटी स्टाफ : आरक्षक 429 सूरज कुमार धुरी,चालक साहेब लाल नवरंग की रही।

    *मुंगेली पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए निरंतर तत्पर एवं प्रतिबद्ध है।*

    Trending News

    Technology