🔷 *मारपीट कर लूटपाट करने वाले आरोपी को भानुप्रतापपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।*
🔷 आरोपी मनीराम उसेंडी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
🔷 आरोपी द्वारा ट्रक चालक से मारपीट कर नगदी एवं मोबाइल फोन लूटने की घटना को दिया गया था अंजाम।

भानुप्रतापपुर◽प्रार्थी ट्रक चालक के साथ मारपीट कर ₹3000 नगद एवं मोबाइल फोन लूटा गया था।
◽विरोध करने पर आरोपी द्वारा जान से मारने की धमकी देते हुए ईंट से हमला किया गया।
◽मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
👮♂️ पुलिस अधीक्षक श्री निखिल अशोक राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में भानुप्रतापपुर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही।
