मां महामाया मंदिर रतनपुर में सप्तमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने किए मां के दर्शन

मां महामाया मंदिर रतनपुर में सप्तमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने किए मां के दर्शन

बिलासपुर ब्यूरो चीफ़ मोहनीश सिंह राजपूत 

रतनपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां महामाया मंदिर रतनपुर में नवरात्रि की सप्तमी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मां महामाया के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए लाखों की संख्या में भक्त मंदिर पहुंचे। चारों ओर माता के जयकारों से माहौल भक्तिमय नजर आया।

सप्तमी के अवसर पर श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी रहा। कोई बाइक से, कोई बस से, तो कोई कार से मां के दरबार पहुंचा। वहीं बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल यात्रा कर भी माता के दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भक्तों की चहल-पहल देखने को मिली।

🚩 माता के जयकारों से गूंजा रतनपुर, हर तरफ दिखी भक्ति

नवरात्रि के पावन पर्व पर मां महामाया के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था देखने को मिली। दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे भक्तों ने माता के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलकामना की प्रार्थना की। सप्तमी के दिन मंदिर में उमड़ी भीड़ ने एक बार फिर रतनपुर की धार्मिक महत्ता और मां महामाया के प्रति लोगों की गहरी श्रद्धा को दर्शाया।

Trending News

Technology