Home अन्य खबरे मतदाता पंजीयन संबंधी जानकारी के लिए मुंगेली में हेल्प डेस्क स्थापित

मतदाता पंजीयन संबंधी जानकारी के लिए मुंगेली में हेल्प डेस्क स्थापित

0
5

मतदाता पंजीयन संबंधी जानकारी के लिए मुंगेली में हेल्प डेस्क स्थापित

*विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत कलेक्टोरेट के कमांड सेंटर में मिलेगी सहायता*

 मुकेश साहू ब्यूरो  मुंगेली, // भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 का कार्यक्रम जारी किए जाने के बाद मतदाता पंजीयन संबंधी कार्यों को सुगम बनाने की दिशा में मुंगेली जिला प्रशासन ने पहल की है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिला स्तर पर हेल्प डेस्क स्थापित की गई है, जहां नागरिक मतदाता पंजीयन से संबंधित जानकारी एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगे। जिला कलेक्टोरेट स्थित कमांड सेंटर में जिला स्तरीय हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है।

इसके लिए दूरभाष नंबर 8641002203 जारी किया गया है। मतदाता पंजीयन संबंधी जानकारी एवं सहायता के लिए नागरिक इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। हेल्प डेस्क के संचालन के लिए जिला परियोजना अधिकारी श्री रविन्द्र तिवारी तथा डिस्ट्रीक्ट कॉल सेंटर ऑपरेटर श्री चन्द्रशेखर कश्यप की ड्यूटी आगामी आदेश तक निर्धारित की गई है। जिला स्तरीय हेल्प डेस्क की स्थापना से मतदाताओं को पंजीयन संबंधी जानकारी प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here