More

    भिलाई स्टील प्लांट में मास्टर ऑपरेटर की मिली लाश

    भिलाई स्टील प्लांट के अंदर वहां काम करने वाले मास्टर ऑरेटर राजेश कुमार उइके का संदिग्ध हालत में शव पड़ा मिला है। इसके बाद से प्लांट में हड़कंप मचा हुआ है। प्लांट के जिम्मेदार अधिकारियों ने शव को मेन मेडिकल पोस्ट भेजा। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया तो शव को सेक्टर 9 हॉस्पिटल के मरचुरी में रखवाया गया है। भट्टी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    जानकारी के मुताबिक राजेश कुमार उइके (55 साल) प्लांट के फाउंड्री एंड पैटर्न में काम करता था। शुक्रवार 21 जुलाई को उसकी नाइट शिफ्ट थी। सुबह की शिफ्ट में जब वहां के कर्मचारी काम पर पहुंचे तो उन्होंने नल के पास उइके का शव पड़ा देखा। शव देखते ही वहां हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना बीएसपी के अधिकारियों और पुलिस को दी। बीएसपी के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। उइके को मेन मेडिकल पोस्ट भेजा गया। वहां डॉक्टर ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

    Trending News

    Technology