भारी बारिश से फसल नुकसान आकलन शुरू, कृषि विभाग की टीमें मैदान में 

भारी बारिश से फसल नुकसान आकलन शुरू, कृषि विभाग की टीमें मैदान में 

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा :-जिले में 28 एवं 29 अक्टूबर को हुई भारी वर्षा से फसल नुकसान की स्थिति को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार कृषि विभाग के समस्त अधिकारी/कर्मचारी किसानों के खेतों में फसल नुकसान सर्वे का जायजा लेने निरंतर खेतों में दौरा कर रहे है। कृषि विभाग की टीम द्वारा प्रभावित गांवों में सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है। किसानों को फसल बीमा योजना एवं आर.बी.सी. 6-4 अंतर्गत नुकसान मुवाअजा के संबंध में जानकारी दी जा रही है। उप संचालक कृषि श्री राकेश शर्मा ने बताया कि जिन किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत् फसल बीमा कराया है, वे फसल नुकसान की सूचना 72 घंटे के भीतर कृषि रक्षा पोर्टल अथवा हेल्पलाईन नंबर 14447 पर दर्ज कराये। जिन किसानों ने फसल बीमा नही कराया है वे अपने क्षेत्र के पटवारी एवं कृषि विस्तार अधिकारी से संपर्क कर आवेदन दे सकते है। साथ ही किसान भाई अपने खेत में हुए नुकसान के फोटो और विडियो सुरक्षित रखें। जिले के किसान भाईयों को सलाह दी जा रही है कि खेतों में अतिरिक्त वर्षा जल की निकासी के लिए नालियों की समुचित व्यवस्था करें। फसलों में कीट एवं रोगों की नियमित निगरानी करें। कीट या रोग के लक्षण दिखाई देने पर मौसम साफ होने के बाद ही कृषि विशेषज्ञों की सलाह से उचित कीटनाशक या कवकनाशक का उपयोग करें।

कलेक्टर महोदय ने विभाग के सभी मैदानी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे पूरी पारदर्शिता के साथ सर्वे रिपोर्ट तैयार करे, ताकि प्रभावित पात्र किसानों को शासन के नियमानुसार समय पर राहत राशि या बीमा क्लेम का लाभ दिलाया जा सकें।

Trending News

Technology