*भारतीय मजदूर संघ का जिला अधिवेशन हुआ सम्पन्न*
*भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष बने प्रमोद कुर्रे, यशपाल चौबे को जिलामंत्री की जिम्मेदारी*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-एंकर – भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) जिला जांजगीर-चांपा का जिला अधिवेशन चांपा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। अधिवेशन में सर्वसम्मति से नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें प्रमोद कुर्रे को जिलाध्यक्ष, यशपाल चौबे को जिलामंत्री, संजय चौहान को जिला संगठन मंत्री तथा रमेश साहू को जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, भगवान विश्वकर्मा और भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुई। अधिवेशन में संगठन की गतिविधियों, श्रमिकों की समस्याओं और उनके अधिकारों से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर बीएमएस प्रभारी वेंकटराव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण तिवारी, राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह चंदेल, संभाग सचिव अनुभव तिवारी तथा प्रधान पाठक मंच के प्रदेश अध्यक्ष जयंत सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अतिथियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए श्रमिकों के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का ओजस्वी संचालन पूर्व जिला महामंत्री संजय चौहान ने किया। अधिवेशन के समापन पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। नई कार्यकारिणी ने संगठन को मजबूत बनाने और श्रमिकों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।
भारतीय मजदूर संघ के जिला अधिवेशन में मुख्य रूप से प्रमोद कुर्रे, पुष्पराज निषि, रमेश कुमार साहू, नरेन्द्र सिंह, राजेश सोनी, अविनाश खाण्डेल संकीप कुमार, रंजना टंडन, प्रगतिकांत, अनिता भार्गव, मंजूदेवी यादव, रोहित कश्यप, सुरेन्द्र कुमार नोरगे, रामशंकर जगत, कामता प्रसाद राठौर, उमाशंकर साहू, मुकेश साहू, पुष्पेन्द्र चंद्रा, प्रकाश सोन, अमन सिंह, रामकुमार कश्यप, मुकेश बंजारे, शुभम कुमार, रणवीरसिंह, संदीप शर्मा, इंद्रमोहन शर्मा, अनील कुमार राठौर, यशपाल चौबे, इंद्र कुमार रात्रे, अनुभव तिवारी, संतोष सिंह एवं संजय कुमार चौहान उपस्थित रहे।

