भारत का पांचवा सतनाम मंदिर से प्राचीन कलश चोरी, ग्रामीणों ने पुलिस से की शिकायत

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-अकलतरा। जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पचरीधाम स्थित भारत के पांचवें सतनाम तीर्थस्थल परिसर के सतनाम मंदिर से प्राचीन कलश चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर ग्रामीणों एवं सतनाम समाज के लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने 19 अक्टूबर 2026 को अकलतरा थाना प्रभारी को लिखित आवेदन सौंपकर मामले की जांच और चोरी किए गए कलश की बरामदगी की मांग की है।
ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, ग्राम पचरीधाम स्थित सतनाम मंदिर में वर्ष 1945 से पूजा-अर्चना की परंपरा चली आ रही है। मंदिर परिसर में स्थित प्राचीन कलश को धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व का बताया गया है। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि 17 अक्टूबर 2026 को मंदिर में दुर्गा सप्तमी के अवसर पर ज्योति प्रज्वलित की गई थी। मंदिर परिसर में तालाब के किनारे शिव मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थल भी स्थित हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि मंदिर परिसर से प्राचीन कलश चोरी होने के कारण धार्मिक आस्था को ठेस पहुंची है। उनका कहना है कि मंदिर में विभिन्न धार्मिक आयोजनों के दौरान श्रद्धालु पूजा-अर्चना करते हैं। ऐसे में इस तरह की घटना से ग्रामीणों में चिंता और आक्रोश का माहौल है।
पुलिस से जांच और कार्रवाई की मांग
सतनाम समाज एवं ग्रामवासियों ने अकलतरा थाना प्रभारी से मामले को गंभीरता से लेते हुए चोरी की जांच कराने, दोषियों की पहचान करने तथा उनके विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि धार्मिक स्थल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।
फिलहाल, चोरी की घटना और संबंधित आरोपों की पुलिस स्तर पर पुष्टि तथा जांच की स्थिति सामने आने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगा

