
हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।
ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- भाजयुमो कबीरधाम ने जिला बैठक मे यह निर्णय लिया गया की भाजयुमो जिले के युवाओं को भाजपा से जोडने के लिए युवा चौपाल / यूथ कनेक्टिविटी कार्यक्रम करने जा रहा है पूरे जिले भर में 24 फरवरी, 2024 से 5 मार्च 2024 तक प्रत्येक नगरी निकाय के वार्ड मे एवं जिला के 468 ग्राम पंचायतों स्थानों पर युवा चौपाल के कार्यक्रम आयोजित करेगा जिसमें यशस्वी प्रधानमंत्री के सभी योजनाओं को प्रत्येक गांव में जन चौपाल के माध्यम से बताया जाएगा व मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय के कार्यों को गांव गांव तक पहुंचाया जाएगा जिससे 18 से 35 वर्ष के 15 हजार युवाओं को जोड़ा जायेगा युवा चौपाल के कुशल क्रियान्वयन के लिए भाजयुमो जिला भर में 50 से अधिक विस्तारकों की नियुक्ति करेगा प्रत्येक आयोजन में अधिक से अधिक युवाओं की उपस्थिति सुनिश्चित करनी है इसके साथ ही 2024 के चुनाव हेतु भाजपा के संकल्प पत्र के लिए युवाओं से सुझाव लेने है बैठक को प्रदेश मंत्री ठा. पियुश सिंह ने संबोधित किया और कहा की युवा मोर्चा के कार्यकर्ता हर ग्राम मे युवा संवाद कर के केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं हर घर तक पहुंचे साथ ही युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारीयों द्वारा स्वर्गीय मूलचंद साहू के आकस्मिक निधन होने पर श्रद्धांजलि व्यक्त किया गया इस अवसर पर भाजयुमो के प्रदेश मंत्री ठा. पियुश सिंह,जिला अध्यक्ष मनीराम साहू ,प्रदेश कार्य समिति सदस्य खिलेश्वर साहू उमंग पांडे, जिला महामंत्री योगेश चंद्रवंशी अशोक चंद्रवंशी , हुमलाल पटेल, मनोज बंजारे, जिला उपाध्यक्ष तुकेश चंद्रवंशी राजू मरावी, अजय ठाकुर,मनोज वैष्णव सौरभ सिंह जिला मंत्री नितिश चन्द्रवंशी समस्त जिला पदाधिकारी के साथ-साथ मंडल के अध्यक्ष महामंत्री उपस्थित थे।
—————————————-
