More

    *भाजपा नेता और भाई पर पुरानी रंजिश कों लेकर चाकू से की हमला आई गंभीर चोट बिलासपुर किया गया रेफर,दोनो सगे भाई आरोपी गिरफ्तार*

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- जिले के बीजेपी आईटी सेल संयोजक संतोष साहू और उसके बड़े भाई योगेश साहू पर पुरानी रंजिश को लेकर दो भाइयों ने चाकू से प्राणघात हमला किया है। जिसे संतोष साहू गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिला अस्पताल में प्रथिमक उपचार के बाद बिलासपुर में उपचार जारी है। वही दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

    दरअसल,सोमवार की रात्रि करीबन 9 बजे वार्ड नंबर 6 में के रहने वाले बीजेपी आईटी सेल के संयोजक संतोष साहू के घर के सामने शराब के नशे में राजू बजाज (22) वर्ष और सोनू बजाज (26) पुरानी रंजिश रखते हुए गाली गलौज कर रहे थे। जिसे लेकर योगेश साहू के द्वारा माना करने पर योगेश साहू पर पहले चाकू से हमला कर दिया। वही बीच बचाव में आए बीजेपी आईटी सेल के संयोजक संतोष साहू पर भी चाकू से 3 बार हमला किया गया है। घायल दोनो भाईयो को उपचार के लिए जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया। जिसमे संतोष साहू की हालत गंभीर होने पर बिलासपुर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। वही योगेश साहू का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

    सिटी कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी ने बताया की पुलिस को चाकू मारने की सूचना मिलने पर जिला अस्पताल पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की गई। आरोपी राजू बजाज और सोनू बजाज जोकि मोटर साइकिल से फरार हो रहे थे। जिन्हे गुरुकुल स्कूल बनारी के पास से घेरा बंदी कर पकड़ा गया है। जिन्हे पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है,और अन्य सहयोगियों की होने की संभावना जताई गई है। पूर्व में आरोपी सोनू बजाज के खिलाफ धारा 354 का मामला सिटी कोतवाली में दर्ज है।

    Trending News

    Technology