More

    *ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता बने त्रिलोकी नाथ राय।*

    *लखनऊ गोमतीनगर–* प्राप्त सूचना के अनुसार आज ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन का प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न हुआ।

    राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बृजेश राय एवं राष्ट्रीय महासचिव श्री रजनीश राय जी द्वारा श्री त्रिलोकी नाथ राय को ससम्मान एसोसिएशन की सदस्यता दिलवाई
    गयी।
    एवं साथ ही साथ ब्रह्मर्षि समाज के प्रति श्री राय के अटूट समर्पण को देखते हुए श्री त्रिलोकी नाथ राय को राष्ट्रीय प्रवक्ता के के रूप में मनोनीत किया गया। इस मौके पर संगठन के सभी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी जनों के साथ साथ राष्ट्रीय और प्रादेशिक कार्यकारिणी के सभी सम्मानित सदस्य, पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी भी मौजूद रहे। राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर मनोनीत होने के बाद श्री राय ने अपने संगठन द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों के बारे में बताते हुए कहा कि हमारे संगठन का मुख्य उद्देश्य ब्रह्मर्षि समाज के बैभवशाली अपने गौरव को पुनः भव्यता के साथ प्रदेश और राष्ट्र स्तर पर लाने का प्रयास करना है।
    उन्होंने कहा कि आज हम बहुसंख्यक होते हुए भी राजनीतिक और सामाजिक रूप से हाशिये पर इसलिए हैँ कि हम संगठित नही हैँ।
    समाज जब संगठित होगा तो शासन और प्रशासन से कभी उपेक्षित नही होगा।

    Trending News

    Technology