*➖डी0एस0पी0 ट्रैफिक ने ली ट्रक यूनियन की बैठक*

आशीष कश्यप बिलासपुर:- पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (आई०पी०एस०) द्वारा शहर के मध्य से भारी वाहनों की आवाजाही से वातावरण प्रदूषित होने के साथ संभावित दुर्घटनाओं की आशंका एवं यदा-कदा कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित होने की संभावना बनी रहती है, इस संबंध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय (बिलासपुर) के प्रतिवेदन के आधार पर श्रीमान कलेक्टर (बिलासपुर) महोदय द्वारा शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों के परिवहन हेतु प्रतिबंध किया गया है।*
*इस संबंध में ट्रैफिक पुलिस, बिलासपुर के प्रभारी श्री शिवचरण सिंह परिहार ने बताया कि- शहरी क्षेत्र के लिए भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध के संबंध में ट्रक यूनियन के पदाधिकारी कि आज बैठक ली गई, ताकि ट्रैकों के संचालन करने वाले एवं वाहन चालकों को उचित जानकारी दी जा सके, बिलासपुर शहर के निरंतर विकास और स्मार्ट सिटी के प्रयोजन के साथ-साथ यातायात के बढ़ते दबाव को ध्यान रखते हुए, बिलासपुर शहर में सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था हेतु शहर के विभिन्न मार्गो से प्रवेश करने वाले भारी वाहनों को विशेष समय पर ही परिवहन की अनुमति दिए जाने के साथ-साथ भारी वाहनों को शहर की सीमावर्ती बाईपास मार्गो से परिवहन करने की जानकारी दी गई,आदेश का उल्लंघन करने वालों पर प्रतिबंधित मार्ग में प्रवेश की कार्यवाही की जाएगी।*
*बैठक में नया माल गोदाम ट्रक संघ,पदाधिकारी,सदस्य उपस्थित रहे जिनमें श्री एस0 रात्रे,श्री हरविंदर पल सिंह,श्री शहनवाज खान,श्री सुरजीत सिंह,श्री राजेंद्र सिंह,श्री अशोक बत्रा श्री मनप्रीत सिंह एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।*
