More

    *बिर्रा पुलिस द्वारा जन जागरूता अभियान चलाकर स्कूल में जाकर अभिव्यक्ति एप्स की दी जा रही है जानकारी*

    *लोगो को सायबर क्राइम एवं ऑनलाईन ठगी से बचाव एवं सोशल मिडिया के सुरक्षित उपयोग के तरीको के बारे में दी जा रही है जानकारी*

    *घरेलु हिंसा, बाल विवाह, हमर बेटी हमर मान, जुआ, नशापान के दुष्प्रभाव के बारे में दी गई जानकारी*

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा – वर्तमान समय पर बढ़ते अपराध को दृष्टिगत रखते हुयें जिला पुलिस द्वारा उचित बचाव के लिए *लगातार स्कूल एवं सार्वजनिक स्थानों पर जाकर लोगो को जागरूक करते हुयें जानकारी दी जा रही है* इसी क्रम में थाना बिर्रा पुलिस द्वारा थाना बिर्रा सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जाकर उपस्थित *शिक्षकों / छात्र / छात्राओं को सायबर सायबर क्राइम एवं ऑनलाईन ठगी से बचाव एवं सोशल मिडिया के सुरक्षित उपयोग तथा घरेलु हिंसा, बाल विवाह, हमर बेटी हमर मान एवं नशापान के

    दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी जार अभिव्यक्ति एप्प डाउन लोड कराया गया*

    उपरोक्त कार्यक्रम का सफल संचालन श्री संगम राम प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक, श्री कृष्ण पाल सिंह कंवर उपनिरी थाना प्रभारी बिर्रा एवं थाना बिर्रा स्टाफ का सराहनिय योगदान रहा।

    Trending News

    Technology