More

    **बिजातराई संकुल में विज्ञान प्रदर्शनी और कबाड़ से जुगाड़ कार्यक्रम का भव्य आयोजन**

    तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली, 2024 आज बिजातराई संकुल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी और **कबाड़ से जुगाड़** कार्यक्रम ने एक बार फिर से छात्रों की नवाचार और वैज्ञानिक सोच को प्रदर्शित किया। इस कार्यक्रम में प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों ने अपने अनूठे मॉडल्स प्रस्तुत किए, जिससे उनकी रचनात्मकता और विज्ञान के प्रति गहन रुचि उजागर हुई।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा मुंगेली आकाश परिहार , बीआरसी सूर्यकांत उपाध्याय और संकुल समन्वयक नंदराम मरकाम की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों की रचनात्मकता की सराहना की और उन्हें विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में और अधिक प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया।

    विज्ञान प्रदर्शनी में विभिन्न छात्रों ने अपनी वैज्ञानिक समझ और नवाचार का परिचय दिया। हाई स्कूल बिजातराई से कृतिका चंद्राकर ने अपने इलेक्ट्रिक न्यूरॉन सेल मॉडल के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि उदित्य भारद्वाज ने प्रिपोजीशन मॉडल के साथ द्वितीय और एलीनाने चुंबकीय बल रेखा पर आधारित मॉडल से तृतीय स्थान हासिल किया।

    मिडिल स्कूल से सुशांत ने वायु प्रदूषण नियंत्रण मॉडल के लिए प्रथम स्थान, राहुल चंद्राकर ने पावर स्टेशन मॉडलके लिए द्वितीय और निहारिका कुर्रे ने ड्रोन मॉडल के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

    प्राथमिक स्तर पर कुसुम दिवाकर ने मानव पाचन तंत्र मॉडल के साथ प्रथम स्थान, अमन कुर्रे ने जादुई पिटारा से द्वितीय और रंजीता साहू ने ATM मॉडल के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

    कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकों और संकुल प्राचार्यों का योगदान उल्लेखनीय रहा। प्राचार्य सुश्री रेखा देवांगन, सीएससी श्री अरुण कुमार टंडन, और व्याख्याता श्री निरंजन जैन समेत अन्य शिक्षकों ने छात्रों को दिशा-निर्देश देकर उनकी प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    संकुल के सभी स्कूलों के प्रधान पाठक एवं शिक्षक – सतीश वैष्णव, सिद्ध राम देवांगन, राजकुमारी चंद्रवंशी, और उर्मिला देवांगन सहित अन्य सभी शिक्षकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरा सहयोग दिया। साथ ही, छात्रों को विज्ञान के प्रति प्रेरित करने के लिए उनका मार्गदर्शन सराहनीय रहा।

    कार्यक्रम के समापन पर, मुख्य अतिथि आकाश परिहार सर ने छात्रों को भविष्य में विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और इस प्रकार के आयोजनों को नवाचार का सशक्त माध्यम बताया।

    इस कार्यक्रम ने छात्रों की वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित किया और यह संदेश दिया कि विज्ञान शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि उसे वास्तविक जीवन में प्रयोगात्मक तरीकों से आत्मसात करना चाहिए।

    Trending News

    Technology