More

    *बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, कर्मचारियों का जन्मदिन बना यादगार – “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” के तहत शासकीय कर्मचारी बच्चों संग साझा कर रहे हैं खुशियाँ’*

    *बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, कर्मचारियों का जन्मदिन बना यादगार – “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” के तहत शासकीय कर्मचारी बच्चों संग साझा कर रहे हैं खुशियाँ’*

    आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर,। जिले में शासकीय कर्मचारियों के जन्मदिन अब केवल व्यक्तिगत आयोजन नहीं रह गए हैं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम बनते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुसार प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना और न्योता भोज के अंतर्गत संचालित “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” का उद्देश्य ही है – खुशियों को बाँटना, और इस पहल को शासकीय कर्मचारी पूरे उत्साह के साथ अपना रहे हैं।

    इसी क्रम में आज नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती तारा साहू ने अपने पुत्र गौरव का जन्मदिन आंगनबाड़ी केंद्र भाठागांव में, शिक्षिका चंचल विजय शुक्ला ने आंगनबाड़ी केंद्र मंगल बाजार कुंद्रापारा, स्टाफ नर्स गोमति अहिरवार ने आंगनबाड़ी केंद्र अमलीडीह, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर सुश्री श्रद्धा दयाल ने आंगनबाड़ी केंद्र आम बिलाड़ी, सहायक वर्ग 3 श्रीमती कल्याणी पटेल ने आंगनबाड़ी केंद्र तुलसी, रूरल मेडिकल असिस्टेंट सुश्री ज्योति चंद्राकर ने आंगनबाड़ी केंद्र दोन्देकला एवं हेडमास्टर राजेश कुमार नायक ने आंगनबाड़ी केंद्र ग्राम भाटापारा केंद्री में विद्यार्थियों के साथ जन्मदिवस के अवसर पर बच्चों के साथ केक काटकर, फल और पौष्टिक आहार वितरित कर इस दिन को विशेष बनाया।

    Trending News

    Technology