More

    *बंद कमरें में महिला से कर रहा था सेक्स, 8 लोगों ने मिलकर कर दी हत्या*

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में घर में घुसकर आठ लोगों ने मिलकर युवक को लाठी-रॉड से पीट-पीटकर मार डाला। हत्या की वजह अवैध संबंध को बताया जा रहा है। आरोपी युवक ने मृतक को अपनी मां के साथ संबंध बनाते देख लिया था, जिसके बाद उसने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर युवक को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने इस केस में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना कोनी थाना क्षेत्र की है। मुंगेली जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र में गोवर्धन पाली उर्फ ​​पिंटू पुत्र सुखनंदन पाली (24) राजमिस्त्री का काम करता था। वह पिछले 9 महीने से कछार में बन रहे एफसीआई गोदाम में काम कर रहा था।
    वहीं किराये के मकान में रहता था। बुधवार की रात वह खाना खाने के बाद अपने दोस्त सागर पाली और सूरज टंडन के साथ किराये के मकान में सो रहा था। इस बीच करीब 11 बजे कछार के रामपारा निवासी अजय केंवट पिता राजेश केंवट (24) अपने भाई विजय केंवट, चाचा दिनेश केंवट, शेखर केंवट, मुकेश केंवट, राजु केंवट के साथ एक राय होकर घर में घुस गए और अपनी मां के साथ जबरदस्ती अवैध संबंध बनाने की बात पर गाली देने लगे। हमलावर लाठी-रॉड से लैस थे। लिहाजा, उन्होंने गोवर्धन पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। देखते ही देखते वह खून से लथपथ होकर बेहोश होकर गिर गया। इस वारदात के बाद सभी हमलावर फरार हो गए।

    Trending News

    Technology