More

    फिल्म गदर 2 का नया गाना रिलीज, फैंस को खूब भा रहा सन्नी देओल का नया लुक

    मुंबई| सन्नी देओल और अमीषा पटेल फिल्म गदर 2 रिलीज होने के पहले ही गदर धमाल मचा रही है। एक के बाद एक रिलीज होता गाना लोगों के दिलों में बसता जा रहा है। इस बीच मेकर्स ने आज फिल्म का नया गाना खैरियत रिलीज किया है जो लोगों के जुबान में चढ़ गया है।

    फिल्म के गाने ‘खैरियत’ के टीजर के बाद अब पूरा गाना रिलीज हो गया है। ‘खैरियत’ गाने में सनी देओल एकदम नए लुक में नजर आए। इस गाने में आपको ‘गदर’ फिल्म की झलक भी देखने को मिलने वाली है। इस गाने को अरिजीत सिंह ने आवाज दिया है। फिल्म ‘गदर 2’ इसी साल 11 अगस्त को रिलीज होगी।

    Trending News

    Technology