More

    *प्रशिक्षण में निर्वाचक नामावली एवं प्रविष्टी के संबंध में दलों को दी गई जानकारी*

    परदेशी यादव ब्यूरो मुंगेली// कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव के निर्देशानुसार जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में निर्वाचक नामावली चिन्हित करने हेतु मतदान दलों के अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। संयुक्त कलेक्टर श्री गिरीश रामटेके ने इलेक्टोरल रोल एवं उसमें आवश्यक प्रविष्टी के संबंध में दलों को जानकारी दी। उन्होने कहा कि निर्वाचक नामावली चिन्हित करने के दौरान किसी भी प्रकार की त्रुटि नहीं होना चाहिए। मतदान दल प्रशिक्षण को गंभीरता से ले और बारीकियों को ध्यानपूर्वक समझे।
    जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री संजय सोनी एवं श्री राघवेन्द्र सोनी ने मतदाता सूची चिन्हांकित करते समय ईडीसी, पीबी, सीएसबी, (एएसडी) सूची आदि का सावधानीपूर्वक चिन्हांकन करने के संबंध में जानकारी दी। ताकि मतदान दिवस के दिन मतदान करते समय मतदाताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना करना न पड़े। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

     

    Trending News

    Technology