More

    *“पोषण भी पढ़ाई भी” विषय पर . कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ*

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा।महिला एवं बाल विकास विभाग, अकलतरा द्वारा “पोषण भी पढ़ाई भी” अभियान के तहत कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों के पोषण के साथ-साथ उनकी शिक्षा और सर्वांगीण विकास के प्रति जागरूक करना है।

    प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं को कुपोषण दूर करने, संतुलित आहार, स्वच्छता, तथा शैक्षणिक गतिविधियों से बच्चों को जोड़ने के विषय में मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

    अधिकारीयों का कहना है कि इस तरह के प्रशिक्षण से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी और बेहतर ढंग से निभा सकेंगी, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा दोनों में सकारात्मक सुधार होगा।

    आयोजक विभाग : महिला एवं बाल विकास विभाग, अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा

    Trending News

    Technology