More

    *पुनर्वास केंद्र (नशा मुक्ति) रामगढ़ मुंगेली का निरीक्षण किया।*

    तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर जी. एल. यादव और समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री ए.पी. गौतम के द्वारा मुंगेली जिले में संचालित एकीकृत पुनर्वास केंद्र (नशा मुक्ति) रामगढ़ मुंगेली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नशा मुक्ति केंद्र के संचालक कमल यादव से केंद्र में हितग्राहियों की संख्या के बारे में जानकारी लेते हुए उचित उपचार, योग, भोजन-व्यवस्था, साफ-सफाई, बिजली, पानी आदि का अवलोकन किया । हितग्राहियों से चर्चा कर उनका हाल चाल जानते हुए केंद्र में मिल रही सुविधाओं के बारे में जाना । सभी कर्मचारियों से अवगत होकर उनके कार्यों के विषय मे जानकारी लिए और केंद्र के विभिन्न पंजीयों का अवलोकन किया ।

    नशा मुक्ति केंद्र का प्रचार प्रसार और केंद्र को सुजज्जित करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए केंद्र के सुविधाओं की सराहना किया । इस दौरान संस्था संचालक – कमल यादव, राजाराम यादव, शत्रुहन लाल साहू, गेंदराम साहू, रूपेंद्र यादव, दामिनी बंधे, पूर्णिमा यादव, कमलेश्वर निर्मलकर, करन गोंड, आदित्य, अनिता कुम्हार सहित केंद्र के हितग्राही उपस्थित रहे ।

    Trending News

    Technology