पिपरस्ती ग्राम में 8 पेटी शराब बरामद, SDOP की कार्रवाई

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा अकलतरा। कोटमी सोनार चौकी क्षेत्र के ग्राम पिपरस्ती में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 8 पेटी शराब बरामद की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई SDOP के नेतृत्व में की गई।
बताया जा रहा है कि पुलिस को अवैध शराब के संबंध में सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने ग्राम पिपरस्ती में दबिश देकर शराब बरामद की। मामले में पप्पू नायक का नाम सामने आया है।
पुलिस द्वारा शराब की जब्ती के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी और बरामद शराब की मात्रा/कीमत की पुष्टि होना अभी बाकी है।

