More

    *पति के लिए रुपये उधार लेने गई थी महिला, सूदखोर ने रेप कर भगाया, अब कर रहा ये कारस्तानी*

    राजस्थान के चूरू (Churu) जिले में 30 साल की एक महिला के साथ रेप (Rape) का मामला सामने आया है। पीड़िता अपने पति को विदेश भेजने के लिए सूदखोर से रुपये उधार लेने गई थी। लेकिन सूदखोर ने रुपये देने के बजाय उससे रेप कर डाला।बाद में किसी को बताने पर जाने से मार देने की धमकी देकर छोड़ दिया। पीड़िता का आरोप है कि वह आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दर-दर की ठोकरें खा रही है लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। थकहार कर पीड़िता न्याय की गुहार लेकर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक के पास पहुंची।

    जानकारी के अनुसार मामला चूरू जिले के राजगढ़ थाना इलाके से जुड़ा है। पीड़िता ने बताया कि उसका पति मजदूरी के लिए विदेश जाना चाहता था, इसके लिए उसे 70 हजार रुपयों की आवश्यकता थी। इस पर उसने गांव मोडावासी निवासी रोशन धाणक से 70 हजार रुपये उधार मांगे। बीते 22 मई की सुबह दस बजे उसके मोबाइल पर रोशन का फोन आया। इस पर उसने कहा कि विदेश जाने के लिए उसके पति का एक दिन बाद मेडिकल है। उसके मेडिकल के लिए पांच हजार रुपये अभी ले जाओ बाकी बाद में दे दूंगा।

    आरोपी महिला को पकड़कर ले गया और खेत में किया रेप

    इस पर महिला के उसके झांसे में आकर अपने दस वर्षीय बेटे को साथ लेकर पांच हजार रुपये उसके पास चली गई। लेकिन रोशन उसे रास्ते में ही मिल गया। पीड़िता का आरोप है कि उसने उसके बेटे को तो धमकाकर भगा दिया। बाद में उसका हाथ पकड़कर पास के खेत में ले गया। वहां आरोपी ने उसके साथ रेप किया। रोशन जाते वक्त उसका मंगलसूत्र तोड़कर भी ले गया। उसने घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

    राजगढ़ थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया था

    पीड़िता का कहना है कि उसने वारदात के बाद राजगढ़ थाने में आरोपी के खिलाफ केस भी दर्ज कराया था. लेकिन उसके बाद राजगढ़ पुलिस ने आज तक न तो आरोपी को गिरफ्तार किया और न ही अन्य कोई कार्रवाई की है. बल्कि आरोपी उस पर मामले में राजीनामा करने का दवाब भी बना रहा है. पीड़िता का कहना है कि वह आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक के पास आई है।

     

    Trending News

    Technology