More

    *निजात अभियान के अंतर्गत अवैध रूप से शराब रखने वाला आरोपी सकरी पुलिस के गिरफ्त में।*

    निजात अभियान के अंतर्गत अवैध रूप से शराब रखने वाला आरोपी सकरी पुलिस के गिरफ्त में।
     आरोपी के कब्जे से 30 लीटर महुआ शराब कीमती 6000 रूपये तथा एक्टीवा कीमती 30000 रूपये को किया गया जप्त।
     आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।
     बिलासपुर जिले को नशामुक्त कराने के लिये निजात अभियान के तहत सकरी पुलिस की कार्यवाही जारी रहेगी।

    नाम आरोपी – आजू राम साहू पिता सीताराम साहू उम्र 35 साल साकिन आवासपारा कोड़ापुरी थाना सकरी जिला बिलासपुर छ.ग.

    आशीष कश्यप बिलासपुर:- श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं जिले को नशामुक्त करने हेतु ‘‘निजात अभियान‘‘ चलाया जा रहा है, जिसके परिपालन में श्रीमान अति०पुलिस अधीक्षक महोदय शहर बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (सिविल लाईल) श्री संदीप पटेल के निर्देशन में निरीक्षक राजेष मिश्रा थाना प्रभारी सकरी के नेतृत्व में सकरी पुलिस के द्वारा नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है कि अभियान के दौरान मुखबिर सूचना पर सकरी पुलिस टीम द्वारा आवासपारा के पास मेनरोड ग्राम कोड़ापुरी से आरोपी आजू राम साहू के कब्जे से 30 लीटर महुआ शराब कीमती 6000 रूपये तथा एक्टीवा कीमती 30000 रूपये को जप्त किया गया एवं आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2),59 (क) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

    सराहनिय भूमिका . उपरोक्त् संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि उमेश उपाध्याय, आरक्षक सुमंत कश्यप, पंकज यादव, नर्मदा साहू, अमित पोर्ते, मालिक राम साहू एवं थाना स्टाफ सकरी की भूमिका रही।

    Trending News

    Technology