
तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:- डाॅ.भीमराव अम्बेडकर शिक्षण संस्थान छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित डाॅ.भीमराव अम्बेडकर उच्च. माध्य. आवासीय विद्यालय एवं डाॅ. ब्रास मास्टर की एकेडमी मुंगेली के निःशुल्क कोचिंग से गणित संकाय के छात्र अनीश जोशी ने जेईई मेंस सेकेण्ड सेशन परीक्षा में 79.33 परसेंटाईल अंक के साथ जोसा के सेकेण्ड राउण्ड काउंसलिंग में एनआईटी रायपुर में बायो मेडिकल इंजीनियरिंग कोर्स में सीट अलाटमेंट हुआ है। अलाटमेंट का श्रेय छात्र व शिक्षक की कड़ी मेहनत का परिणाम है। छात्र की इस सफलता पर विद्यालय परिवार व कोचिंग टीम के सदस्य एवं पदाधिकारी, प्राचार्य श्रीमती आशा दिवाकर, व्यवस्थापक एच.आर.भास्कर एवं संस्थाध्यक्ष राजेन्द्र दिवाकर ने बधाई तथा शुभकामनाएं दी। ज्ञात हो कि विगत 7 वर्षों से लगातार इस विद्यालय के छात्र जेईई मेंस में सफल हो रहे हैं। तथा छात्र ने अपनी सफलता का श्रेय कक्षा के साथ-साथ निःशुल्क कोचिंग को दिया। उक्त जानकारी प्रभारी प्राचार्य श्री छत्रपाल डाहिरे ने दी।
