More

    *नाबालिग लड़की से छेड़ छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

    आशीष कश्यप बिलासपुर,घटना का संक्षिप्त विवरणः- इस प्रकार है कि प्रकरण के प्रार्थिया को आरोपी रोहन लोहरे द्वारा परेशान करता है छेडता है आते जाते रास्ते में रोककर पीडिता को जबरदस्ती दोस्ती करने के लिये दबाव बनाता है और पीडिता के घर में पत्थर फेंकता है। रास्तें में गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देता है दोस्ती नही करने पर जान से मार दूंगा बोलकर धमकी देता है रास्ते में आते जाते देखकर पीछा करता है और बुरी नियत रखकर छेडछाड करता है कि रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में आरोपी के विरूद्व उपरोक्त धारा सदर का प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया है। प्रकरण आरोपी को उसके निवास स्थान में पतातलास किया गया आरोपी भागने के फिराक था कि उसे घेराबंदी कर पेट्रोलिंग एवं थाना स्टाफ के द्वारा पकडा गया जिससे घटना के बारे में पुछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया है। प्रकरण में आरोपी को आज दिनांक 26.08.2023 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
    प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिविल लाईन निरीक्षक प्रदीप आर्य, उपनिरीक्षक दया जैसवानी, के साथ पेट्रोलिंग एवं थाना सिविल लाईन स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    नाम आरोपीः- रोहन लोहरे उर्फ नय्यै (मोन्टी) पिता गोविंद लोहरे उम्र 24 वर्ष
    निवासी:- प्रोग्रेसिव स्कूल के पास कुम्हारपारा जरहाभांठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.)

     

    Trending News

    Technology