More

    *नाबालिग अपहृता को दस्त्याब करने में मुंगेली पुलिस को मिली सफलता।*

    *◾थाना लालपुर द्वारा नाबालिग अपहृता को आरोपी लक्की विश्वकर्मा के कब्जे से पुणे, महाराष्ट्र से किया गया बरामद।* 

    *◾थाना लालपुर में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 165/23 धारा 363, 366, 376, भादवि 4, 6 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध।*

    मुंगेली,,मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि, प्रार्थी ने दिनांक 22.08.2023 को थाना लालपुर में उसकी नाबालिग लड़की को अज्ञात आरोपी द्वारा बहला-फुसला कर ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 165/2023 धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं पता तलाश शुरू किया गया।
    प्रकरण में विवेचना के दौरान मुखबिरों की सूचना से नाबालिग अपहृता एवं संदेही आरोपी लक्की विश्वकर्मा का आदर्श नगर, लोहगांव, पुणे, महाराष्ट्र में होने की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम गठित कर मौके पर दबिश देकर नाबालिग अपहृता को आरोपी लक्की विश्वकर्मा के कब्जे से बरामद कर आरोपी को अभिरक्षा में थाना लाया गया। नाबालिग अपहृता का महिला अधिकारी से कथन उपरांत प्रकरण में धारा 366, 376, भादवि, 4, 6 पाक्सो एक्ट जोड़ी जाकर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
    प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी उप निरीक्षक विरेन्द्र क्षत्रीय, सउनि देवेश अग्निहोत्री, प्रधान आरक्षक अनुज डहरिया, आरक्षक तीजराम यादव, महिला आरक्षक दुर्गा यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    Trending News

    Technology