मराठी थिएटर, फिल्मों और बॉलीवुड में अपनी दमदार अदाकारी के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर जयंत सावरकर का सोमवर को निधन हो गया है। वे 88 साल के थे। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर 10-15 दिनों पहले लो ब्लड प्रेशर की शिकायत आने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए थे। लेकिन अचानक ही उनकी तबीयत बिगड़ गई तो उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया था, लेकिन जयंत सावरकर का सोमवार की सुबह अस्पताल में निधन हो गया। वे 100 से ज्यादा मराठी नाटकों में काम कर चुके हैं।
