नरियरा में युवक पर जानलेवा हमला पुरानी रंजिश को लेकर कांच की शीशी से किया वार।
मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-आज रविवार की दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार नरियरा गांव से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।यह घटना 13 जून 2025 की शाम की है। पीड़िता फुलेशरी बाई चौहान ने थाना मुलमुला में शिकायत दर्ज कराई है कि उसका बेटा अजय चौहान मजदूरी पर बुंदरू श्रीवास के साथ गया था। तभी गांव के ही सोनू यादव और अजय निर्मलकर ने शराब दुकान के पास घेरकर उस पर कांच की शीशी और हाथ मुक्कों से हमला कर दिया। फिलहाल मुलमुला पुलिस ने धारा 296, 351(3), 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
