More

    *नगर पालिका बैठक में जलभराव पर चर्चा, अनुपस्थित रहे PWD इंजीनियर*

    नगर पालिका बैठक में जलभराव पर चर्चा, अनुपस्थित रहे PWD इंजीनियर

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा अकलतरा।
    वार्ड क्रमांक 3 और 4 में जलभराव और साफ-सफाई की समस्या को लेकर हुए चक्काजाम के बाद नगर पालिका में 25 जुलाई को बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नवनियुक्त एसडीएम सुमीत बघेल ने की। इसमें सीएमओ संजय सिंह, तहसीलदार शशिकांत सोनी, नायब तहसीलदार प्रशांत गुप्ता सहित नागरिक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

    बैठक में वार्ड पार्षद सुनीता सिंह, राजू अग्रवाल, उपाध्यक्ष दिवाकर राणा, पार्षद धनराज सिंह, राजकुमार सिंह, दिनेश दास, दारा मिश्रा, सुरेश मिर्चन्य, वार्ड 7 प्रतिनिधि रमेश पालीवाल, ठेकेदार विशाल सिंह, गोपेश तुलस्यान और छतराम साहू शामिल हुए।

    PWD इंजीनियर नहीं पहुंचे, आक्रोश व्यक्त

    जब लोक निर्माण विभाग से जानकारी मांगी गई तो पता चला कि अकलतरा शाखा का इंजीनियर बैठक में नहीं आया। बलौदा के इंजीनियर अमित पटेल ने बताया कि उनकी ओर से सिर्फ टाइमकीपर और सुपरवाइजर बैठक में उपस्थित हैं। इस पर जनप्रतिनिधियों ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया और अकलतरा शाखा के इंजीनियर की कड़ी आलोचना की।

    जलभराव का कारण अधूरा काम

    नगरवासियों ने बताया कि ओवरब्रिज के नीचे बने इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के दोनों ओर नालियों का निर्माण होना था, लेकिन अधूरा छोड़ दिया गया। इसके चलते बरसात में वार्डों में जलभराव की समस्या गंभीर रूप ले रही है। साथ ही, पेयजल आपूर्ति के लिए लगने वाला वाल्व गंदी नाली से गुजरता है, जिससे हर साल बीमारियां फैलती हैं।

    नाली निर्माण का निर्णय

    बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि PWD के सहयोग से नाली निर्माण कराया जाएगा, ताकि जल निकासी और पेयजल आपूर्ति दोनों समस्याओं का स्थायी समाधान हो सके।

    पार्षदों पर दर्ज FIR होगी वापस

    जनप्रतिनिधियों ने बैठक में एसडीएम और तहसीलदार से पार्षदों के खिलाफ दर्ज FIR वापस लेने की मांग की। इस पर एसडीएम सुमीत बघेल ने सहमति जताई।

    Trending News

    Technology