
तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली नगर पंचायत जरहागांव- वर्षा ऋतु के पूर्व नगर पंचायत जरहागांव के सभी नाली एवं नालों की बैक हो लोडर(J C B) से सफाई की जा रही है ताकि कही भी बरसात का पानी न भरे एवं जनता को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। नगर पंचायत जरहागांव मुख्य नगर पालिका अधिकारी शुभम बख्तानी ने सभी से अपील की है कि नाली एवं नालियों में कचरा न फेंके एवं जरहागांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान करे। नालों में कचरा डालने वाले दुकानदारों/ आम नागरिकों को कचरा न फेंकने हेतु प्रेरित किया गया ना मानने पर कार्यवाही की चेतावनी दी गई,।
