More

    *नगर पंचायत अड़भार में सरकारी जमीन में निजी भवन बनाने का मामला सामने आया*

    *नगर पंचायत अड़भार में सरकारी जमीन में निजी भवन बनाने का मामला सामने आया*

    आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति:-पूर्व पार्षदो ने सरकारी जमीन में अवैध रूप से हो रहे भवन निर्माण को लेकर तहसीलदार अड़भार को शिकायत करते हुए सरकारी जमीन से बेजा कब्ज़ा हटाने की मांग की है l मामले में पूर्व पार्षद भोला शंकर पटेल , जीवन निषाद यादव , यादव प्रसाद जलतारे ने अड़भार तहसीलदार को आरोप मे यह बताया है की नगर पंचायत अड़भार में वार्ड नंबर 13 में हॉस्पिटल भवन के सामने मुख्य सड़क शक्ति – टुंड्री मार्ग में अज्ञात व्यक्ति द्वारा नगर पंचायत अड़भार के मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं अध्यक्ष – पार्षदों की सहमति से सरकारी भूमि मे अवैध रूप से भवन का निर्माण किया जा रहा है जिसका आरोप उक्त लोगों ने लगाया है वही बताया जा रहा है कि सरकारी जमीन में अवैध रूप से हो रहे भवन निर्माण को लेकर नगर के आम नागरिकों में भारी रोष व्याप्त है |

    *मामले में लेन-देन कर बाहरी व्यक्ति को बेजा कब्ज़ा कराये जाने का अरोप लगाया है*- आवेदक पार्षदों ने मामले में लेन-देन कर बाहरी व्यक्ति को बेजा कब्ज़ा कराया जा रहा है | मामला में तहसीलदार से अवैध रूप से भवन निर्माण कार्य की जंच कर उचित कार्यवाही करने की मांग की है।

    *बसाहीन चौहान तहसीलदार अड़भार:-* नगर पंचायत में प्रस्ताव किया हुआ है वहां कंप्यूटर क्लास बनेगा, जिसमें कंप्यूटर क्लास के लिए कमरा बन रहा है , ज़मीन सरकारी है लेकिन भवन बनाने वाला व्यक्ति निजी है |

    Trending News

    Technology