More

    *नगर के प्रतिष्ठित प्राचीन जोरा मंदिर का किया गया जीर्णोद्धार*

    नगर के प्रतिष्ठित प्राचीन जोरा मंदिर का किया गया जीर्णोद्धार

    हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

    ब्यूरो रायपुर/ कवर्धा/पंडरिया:- नगर के बहुत ही जर्जर प्राचीन जोरा मंदिर में शिव व हनुमान मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य फरवरी 2024 से प्रारंभ किया गया जहां करीब 18 माह में बनकर तैयार हुआ वही मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पूजा – पाठ व स्थापना कार्यक्रम शनिवार:- 2 अगस्त से 4 अगस्त के बीच सम्पन्न किया जाना प्रस्तावित है साथ ही शनिवार 2 अगस्त से वेदि निर्माण, वेदि पूजन, शिवजी एवं हनुमान जी का अभिषेक, परिधि पूजन, गुम्बज पूजन, वास्तु पूजन, देव स्थापना, आवाहन, रामायण अखण्ड पाठ समिति के सदस्यों द्वारा किया जाएगा वही द्वितीय दिवस 3 अगस्त रविवार को वेदि पूजन, मण्डप पूजन, कलश यात्रा, अन्नाधिवास, फलाधिवास, हरिकीर्तन सह मेहंदी सांझी व तृतीय दिवस 4 अगस्त सोमवार को वेदि पूजन, देव स्थापना, नेत्र मिलन आदि, अभिषेक, पूजन, श्रृंगार, चोला आदि, शिखर कलश स्थापना, हवन, विशेष आरती, महाप्रसाद, ब्राह्मणभोज, विशाल भण्डारा, प्रसादी वितरण का कार्यक्रम सम्पन्न किया जाना है जहां जीर्णोद्धार समिति द्वारा नगरवासी सहित अन्य श्रद्धालुओं के सहयोग से मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य संपादित हो सका बता दे कि जीर्णोधार में पंडरिया के पूर्व राजा स्व कृष्ण राज सिंह के सुपुत्र स्व सुनील राज के भाई अमरराज की सहमति से पंडरिया नगर के धर्म प्रेमी नागरिकों की समिति बनाकर जीर्णोद्धार का कार्य पूर्ण कराया गया वही समिति के प्रमुख तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह के विशेष प्रयास से जीर्णोद्धार का कार्य पूर्ण कराया जा सका।

    —————————————-

    Trending News

    Technology