More

    *नक्सलियों को भारी मात्रा में अवैध हथियार, कारतूस व विस्फोटक सामग्री सप्लाई में संलिप्त 04 आरोपी गिरफ्तार*

    🔷 *अवैध हथियार और कारतूस की सप्लाई नेटवर्क के तार अन्य राज्यों से हैं जुड़े हुए*

    🔷 *प्रकरण में लोकल नेटवर्क की पतासाजी भी जारी*

    🔷*आरोपियों की पतासाजी और धर पकड़ के लिए गठित दंतेवाड़ा पुलिस की स्पेशल टीम की त्वरित कार्यवाही*


    दंतेवाड़ा:- श्रीमान् पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज श्री पी. सुन्दरराज (भा.पु.से.), उप पुलिस महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज श्री कमलोचन कश्यप (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा श्री गौरव राय (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, दन्तेवाड़ा श्री स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, दन्तेवाड़ा श्रीमती पूजा कुमार (भा.पु.से.), एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के.बर्मन (रा.पु.से.) के निर्देशानुसार बारसूर थाना क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए नक्सलियों को अवैध हथियार, कारतूस, गोला-बारूद तथा अन्य सामान सप्लाई करने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की सतत् निगरानी की जा रही है। इसी तारतम्य में मुखबिर द्वारा बताई गई सूचना पर बारसूर पुलिस द्वारा नाकेबंदी करके एक संदेही व्यक्ति को बारसूर बाज़ार चौक के पास से हिरासत में लिया गया, जिसने पूछताछ में अपना *नाम मदन मण्डावी पिता स्वर्गीय जोगा मण्डावी निवासी गंजेनार थाना नकुलनार* का होना बताया। उक्त संदेही के क़ब्ज़े से एक बैग में रखे 30 नग 315 बोर के राउंड, 20 नग 12 बोर के राउंड, 30 नग डेटोनेटर बरामद किया गया, जिसे नक्सलियों को सप्लाई देने के लिए रखा होना बताया।

    🔹प्रकरण में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन अनुसार एसडीओपी बारसूर गोविंद सिंह दीवान द्वारा थाना बारसूर में अपराध क्रमांक-02/2025, धारा-10,13(1),13(2),16,18,23,38(1),40 विधिविरूद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1967, 25 आर्म्स एक्ट, 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है। पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा के द्वारा उक्त प्रकरण में आरोपियों की पतासाजी और धर पकड़ हेतु विशेष टीम गठित की गई और थाना बारसूर, कुआकोण्डा एवं सायबर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई।

    🔹विस्तृत पूछताछ में आरोपी मदन मण्डावी ने बताया कि विगत पाँच छह वर्षों से वह लगातार नक्सलियों के संपर्क में रहा है और नक्सलियों को अन्य राज्यों से भारी मात्रा में 9mm पिस्टल, 315 बोर, 12 बोर देसी कट्टा जैसे अवैध हथियार, गोलाबारूद व विस्फोटक सामग्री खरीदकर दन्तेवाड़ा में लाकर नक्सलियों को देना स्वीकार किया। प्रकरण में कई नक्सलियों के साथ अन्य आरोपियों के नाम का ख़ुलासा भी किया गया।

    🔹आरोपी की निशानदेही पर अन्य आरोपीगण *अनुज सिंह पिता रामप्रसाद निवासी नकुलनार ठाकुरपारा*, *विनोद ओयामी उर्फ विनोद कश्यप पिता पोदिया कश्यप उम्र 25 वर्ष, निवासी पटेलपारा नकुलनार थाना कुआकोण्डा* एवं *गोपाल कश्यप पिता चैतूराम कश्यप उम्र 24 वर्ष, निवासी मंगनार गुफापारा थाना बारसूर* को गिरफ़्तार किया गया। पूछताछ में उक्त गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि मदन मण्डावी निवासी गंजेनार (पूर्व में गिरफ्तार), विनोद ओयामी उर्फ विनोद कश्यप के साथ अन्य राज्यों से आरोपी अनुज सिंह (पूर्व में गिरफ्तार) के सहयोग से भारी मात्रा में हथियार, गोलाबारूद व विस्फोटक सामग्री खरीदकर दन्तेवाड़ा में लाकर गोपाल कश्यप के साथ मिलकर नक्सलियों तक पहुँचाते थे।

    🔹इनके द्वारा नक्सलियों को हथियार व कारतूस सप्लाई करने में सहयोग करने वाले कई और लोगों के नामों का ख़ुलासा किया गया है, जिनकी तलाश एवं नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान के लिए आगे की जांच जारी है। पुलिस अन्य संभावित लिंक एवं सहयोगियों की जानकारी एकत्र कर रही है, जिससे इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके।

    🔹आरोपियों द्वारा शहरी क्षेत्र में रहकर आम जनता एवं सुरक्षा बलों को नुकसान पहुँचाने के उद्देश्य से प्रतिबंधित माओवादी संगठन को भारी मात्रा में हथियार, गोलाबारूद व विस्फोटक सामग्री सप्लाई करने के जुर्म में *दिनांक 26.01.2025 को आरोपी 1.मदन मण्डावी तथा 2.अनुज सिंह एवं दिनांक 01.02.2025 को आरोपी 3.विनोद कश्यप तथा 4.गोपाल कश्यप* को गिरफ्तार कर माननीय विशेष न्यायालय में न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया गया है।

    Trending News

    Technology