*नकली सोना को असली सोना बताकर बदली कर धोखाधडी करने वाले आरापियों को किया गया गिरफ्तार|*
नकली सोने की टाप्स एवं अंगुठी को किया गया जप्त । नाम आरोपी :-
01. संजय वर्मा पिता स्व. हनुमान प्रसाद वर्मा उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम भूलनपुर थाना मडवाहीह जिला वाराणासी उ.प्र. 02. पूनम वर्मा पति संजय वर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम भूलनपुर थाना मडवाहीह जिला वाराणासी उ.प्र.
ममाले का संक्षिप्त विवरण इस

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर :-प्रार्थी जलेश कुमार आहिरे पिता भारत आहिरे उम्र 26 वर्ष निवासी यदुनंदन नगर तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर के द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि लीला ज्वेलर्स का मैंनेजर हूं कि दिनांक 10.04.26 की शाम अपने दुकान में था उसी समय एक महिला मेरे पास दुकान में आयी जो अपना नाम पूनम वर्मा बताकर अपने पास रखे ज्वेलरी एक जोडी टाप्स तथा एक अंगुठी को दिखा कर दोनो समान 18 कैरेट सोने का है जिसे बदली कर उसके बदले दूसरा सोने का समान चाहिए बोली तो उसके समान को हांथ में रखने पर काफी हल्का लगा एवं नकली अभास हुआ जिसे मशीन से चेक कराने पर दोनों वस्तु नकली सोना होना पाया गया। जिसकी सूचना थाना सिटी कोतवाली में लीला ज्वेलर्स सदर बाजार के मैंनेजर के द्वारा दिया गया कि एक महिला के द्वारा नकली सोना को असली बता कर बदली कर धोखाधडी किया है। जिस पर थाना सिटी कोतवाली में अप.क्र. – 234 / 26 धारा 318 ( 4 ), 62,112 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सूचना पर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गगन कुमार (भा.पु.से.), को अवगत कराकर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा टीम बनाकर तत्काल उक्त व्यक्ति हुलिया के अनुसार एवं दुकान में लगे सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर आस-पास पता तलाश किया गया जो सदर बाजार में अपने पति एवं बच्चे के साथ घुमते मिली जिसे थाना लाकर पूछ-ताछ किया गया जा अपने पास रखे 18के. 750हालमार्क का नकली सोना 01 नग टाप्स वजनी 4 ग्राम 230 मिली ग्राम एवं 01 नग अंगुठी वजनी 03 ग्राम 100 मिली ग्राम को पेश किया जो मुताबिज जप्ती प्रत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। प्रकरण में आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
