*धारदार लोहे का चापड से हमला कर मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*
सिटी कोतवाली कतियापारा में धारदार लोहे का चापड से हमला कर मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल । 2- जप्त हथियार – एक धारदार चापड़
नाम आरोपी :-
01. अभय पाण्डेय पिता कृष्ण दत्त पाण्डेय उम्र 26 वर्ष निवासी टेंगनमाडा चौकी बेलगहना थाना कोटा हा.मु. – उदई चौक कतियापारा थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग.

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर :-मामले का सक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया दिनांक 07.04.26 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 06.04.26 को रात्रि 07.30 बजे अनावेदक अभय पाण्डेय के द्वारा प्रार्थिया के घर में आकर शराब पीने के लिए 500रू मांगा नहीं देनें पर घर अंदर घुसकर शराब पीने के लिए पैसा नहीं देते कहकर मां. – बहन की बुरी – बुरी गाली गुप्तार करने लगा मना करने पर प्रार्थिया एवं उसकी बहन एवं भाभी को हांथ मुक्का से मारपीट किया एवं अपने पास रखे लोहे के चापड से चोट पहुंचाया है एवं प्रार्थिया के पैर को भी दांत से काट दिया है । प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 231 / 26 धारा 119 (1), 333, 296, 115 (2), 351 (3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर जुर्म घटित करना स्वीकार किया है तथा घटना में प्रयुक्त लोहे का धारदार चापड को जप्त कर प्रकरण 25, 27 आर्म्स एक्ट की धारा जोडी गई। प्रकरण में आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
