धान खरीदी की अव्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस का विरोध, आज एसडीएम कार्यालय का घेराव

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा |अकलतरा राज्य में धान खरीदी के दौरान किसानों को हो रही परेशानियों के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। भाजपा सरकार की नीतियों से नाराज़ कांग्रेस आज जिले के सभी एसडीएम कार्यालयों का घेराव किया।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि धान खरीदी के लिए बनाया गया मौजूदा सिस्टम पूरी तरह से विफल साबित हो रहा है। ऑनलाइन टोकन की समस्या के बाद ऑफलाइन व्यवस्था शुरू की गई थी, लेकिन अब उसे भी बंद कर दिया गया है, जिससे बड़ी संख्या में किसान धान बेचने से वंचित हो रहे हैं।
धान खरीदी की अंतिम तिथि नजदीक होने से किसानों में चिंता और आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी मुद्दे को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा एसडीएम कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस की मांग है कि धान खरीदी की तिथि बढ़ाई जाए और जिन किसानों के टोकन नहीं कट पाए हैं, उनके धान की सीधी खरीदी की जाए। किसानों का टोकन नहीं कट सका है या जिनका धान गलत तरीके से जप्त किया गया है, वे किसान 28 जनवरी को सुबह 11 बजे एसडीएम कार्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन में शामिल हुआऔर अपनी समस्याएं प्रशासन के सामने रखें।
धरना प्रदर्शन में कांग्रेस नेता, विधायक, विधायक राघवेंद्र सिंह संगठन के पदाधिकारी एवं मोर्चा-प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।
