
लोरमी,,,,,
राजीव गाँधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी के राष्ट्रीय सेवा योजना बालक इकाई के स्वयंसेवक रथा एम ए इतिहास प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थी ललित लाठिया आत्माज श्री पी पी लाठिया का चयन 24 अक्टूबर से 02 नवम्बर 2025 तक आयोजित साहसिक शिविर के लिए हुआ हैं. इस संदर्भ मे डॉ नरेंद्र सलूजा ने बताया कि यह शिविर अटल बिहारी वाजपेयी माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट धर्मशाला सेंटर हिमाचल प्रदेश में होगा । इस शिविर में छत्तीसगढ़ से 10 स्वयंसेवक एवं 10 स्वयंसेविका सहभागी होंगे। उक्त विद्यार्थी राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री वीरेंद्र बंजारे ,स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल चैतमा तथा मिथिला सिंधारे शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डॉडी के नेतृत्व मे शामिल होंगे. ललित लाठिया के चयन होने पर महाविद्यालय रासेयों के कार्यक्रम अधिकती डॉ आर एस साहू एवं प्रो निधि सिंह ने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ से 20 स्वयंसेवको का चयन हुआ हैं जिसमे ललित भी शामिल हैं यह हमारे लिए गौरव की बात हैं इसके पूर्व विगत वर्ष मे हमारे ही महाविद्यालय से राजा कश्यप का चयन शिमला के साहसिक शिविर मे हुआ था. प्राचार्य डॉ एन के ध्रुवे ने कहा कि महाविद्यालय की रासेयों इकाई निरंतर उपलब्धियों को हासिल कर रही हैं । हमारे स्वयंसेवक समाज के जागरूक स्वयंसेवक हैं यह उपलब्धि स्वयंसेवकों की जागरूकता का ही परिणाम हैं। इस अवसर पर डॉ एस के जांगड़े,डॉ एच एस राज,प्रो हेमा आर टंडन ,प्रो नितेश गढ़ेवाल,प्रो विवेक साहू प्रो महेंद्र पात्रे, डॉ अर्चना भास्कर ,प्रो देवेंद्र जायसवाल,आर के श्रीवास्तव,एन आर जायसवाल,पूर्णेश जायसवाल,गंगाराम जायसवाल, श्रीमती सुषमा उपाध्याय,प्रो अमित निषाद,प्रो गुरुदेव निषाद,डॉ गंगा गुप्ता,डॉ सुषमा डहरिया ,प्रो श्रेया श्रीवास्तव,प्रो मनीष कश्यप,अविनाश निर्मलकर ,प्रतापभानु शर्मा,भागबली जायसवाल,अविनाश साहू,शिव यादव,मुकेश यादव,उमाशंकर राजपूत,नरेंद्र ध्रुव,भारत ध्रुव ,सुबुद्धि यादव ने ललित को शुभकामनाएं दी।
