*मुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण व निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की समझौता नही – अध्यक्ष आनंद देवांगन अधिवक्ता*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // देवांगन समाज के मुक्तिधाम में निर्माण कार्य लगातार किया जा रहा है। इस दौरान देवांगन समाज के अध्यक्ष आनंद देवांगन अधिवक्ता सहित समाज के सक्रिय सदस्य मुक्तिधाम पहुंचे और निर्माण कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण व निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की समझौता नही करने की बात कही। इस अवसर पर प्रदेश देवांगन समाज उपाध्यक्ष विष्णु देवांगन, मीडिया प्रभारी कोमल देवांगन और सक्रिय सदस्य नानू देवांगन मौजूद रहे।
