दीनदयाल कालोनी मंगला बना अपराधियों का गढ़ बाइक की हुई चोरी इससे पहले भी मोटरसाइकिल की हुई चोरी की गुत्थी अब तक नहीं सुलझी ,,,,, पढ़े पूरी खबर।

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर = दीनदयाल कालोनी मंगला इन दिनों अपराधियों का गढ़ सा बनता जा रहा है दीनदयाल कालोनी में अपराधों की श्रृंखला में पुनः आज मोटरसाइकिल ct 100 LIG मकान के सामने से चोरी हुई है, वैसे भी दीनदयाल कालोनी में सभी तरह के अपराध जैसे कि खुलेआम नशाखोरी, नशीले पदार्थों का विक्रय, छेड़खानी, कुछ अनाधिकृत व्यक्तियों द्वारा दिन पूर्व ही नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर लेजाने की घटना सामने आई थी, व होली के एक दिन पूर्व चालू जप्ती की घटना घटित हुई थी, एक के बाद एक इस तरह के अनेक प्रकार के मामले आए दिन दीनदयाल कालोनी मंगला में देखने को मिलता है, किंतु इसमें प्रशासन उदासीन व लाचार प्रतीत होता है, उक्त मामलों में ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है, जिससे कि आवासीय कालोनी में भय का माहौल बना हुआ है, पूर्व में भी बाइक की चोरी की गुत्थी अब तक नहीं सुलझी है, बताते चलें कि 6 महीने पूर्व हुई 2 बाइक की चोरी की गुत्थी अब तक नहीं सुलझी है, दिनदहाड़े भी घटना कालोनी में लगातार गठित हो रही है,
