More

    *दिवंगत आरक्षक के परिजनों को 01 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान*

    🔶 *दिवंगत आरक्षक के परिजनों को 01 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान*

    🔶 पुलिस विभाग एवं भारतीय स्टेट बैंक के संयुक्त प्रयास से मिला आर्थिक संबल।

     

    कांकेर:-पुलिस मुख्यालय (छ.ग.) द्वारा पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टेट बैंक के साथ एमओयू के तहत “पुलिस सैलरी पैकेज” योजना लागू की गई है। इस योजना के अंतर्गत पुलिस कर्मियों को विभिन्न बीमा एवं वित्तीय सुरक्षा सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।

     

    🟦 इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) एवं भारतीय स्टेट बैंक शाखा कांकेर के क्षेत्रीय शाखा प्रबंधक श्री संजय प्रसाद तथा शाखा प्रबंधक चारामा श्री पवन कुमार सिन्हा द्वारा दिवंगत आरक्षक खम्मन लाल सोनवानी के वैध उत्तराधिकारी को 01 करोड़ रुपये की दुर्घटना बीमा सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।

     

    🟦 कांकेर जिले के थाना आमाबेड़ा में पदस्थ आरक्षक खम्मन लाल सोनवानी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान दिनांक 06.11.2025 को उनका दुःखद निधन हो गया।

     

    🟦 इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा ने दिवंगत कर्मचारी के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्राप्त सहायता राशि का उपयोग परिवार के भविष्य एवं आवश्यक कार्यों में करने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने साइबर ठगी एवं ऑनलाइन फ्रॉड से सतर्क रहने हेतु जागरूक भी किया।

     

    🟦 पुलिस अधीक्षक द्वारा भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों को पुलिस विभाग के साथ सतत सहयोग एवं संवेदनशील पहल के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

     

    🟦 यह सहायता राशि न केवल दिवंगत पुलिस कर्मचारी के परिवार के लिए आर्थिक संबल है, बल्कि पुलिस कर्मियों के प्रति राज्य शासन की संवेदनशीलता, प्रतिबद्धता एवं सामाजिक सुरक्षा के प्रति सकारात्मक पहल का भी प्रतीक है।

    Trending News

    Technology