*थाना सदर फतेहाबाद पुलिस की कार्रवाई : हेरोइन सहित दो आरोपी काबू*
– आरोपी के कब्जे से 6.25 ग्राम हेरोइन बरामद, मोटरसाइकिल भी कब्जा पुलिस में

फतेहाबाद, 31 मई। थाना सदर फतेहाबाद पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हिजरावां खुर्द निवासी कशमीर सिंह पुत्र रामचंद तथा हिजरावां कलां निवासी गुरमीत उर्फ गीता पुत्र दर्शन राम को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6.25 ग्राम हेरोइन बरामद की है। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
थाना सदर फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद ने बताया कि पुलिस टीम गश्त एवं अपराध रोकथाम के दौरान गांव दौलतपुर क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान बलौदा पौधशाला के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पुलिस वाहन को देखकर अचानक यू-टर्न लेकर भागने का प्रयास करने लगे। संदेह के आधार पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों युवकों को मोटरसाइकिल सहित काबू कर लिया।
नियमानुसार की गई तलाशी के दौरान आरोपी गुरमीत उर्फ गीता की जेब से 6.25 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बरामद नशीले पदार्थ के साथ प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी कब्जा पुलिस में लिया गया।
इस संबंध में थाना सदर फतेहाबाद में अभियोग संख्या 212 दिनांक 30.05.2026 के तहत धारा 21बी/61/85 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है तथा नशा तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
