More

    *थाना शाहजहाँनाबाद भोपाल शराब तस्कर गिरफ्तार*

    *थाना शाहजहाँनाबाद भोपाल शराब तस्कर गिरफ्तार*

    – 54 लीटर अवैध शराब जप्त 

    – हाल ही मे जेल से छूट कर आया था शराब तस्कर 

    -आरोपियो के विरूद्ध शराब तस्करी के पूर्व से दर्ज है कई मामले

     

    भोपाल– पुलिस आयुक्त नगरीय भोपाल श्री संजय कुमार द्वारा भोपाल पुलिस द्वारा शहर को नशा मुक्त करने की दिशा मे सार्थक प्रयास करते हुए मुखबिर तंत्र विकसित कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है उक्त निर्देश के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्री अवधेश गोस्वामी एवं पुलिस उपायुक्त जोन – 03 भोपाल श्री आयुष गुप्ता द्वारा प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये जिसके तारतम्य मे अति. पुलिस उपायुक्त जोन-03 श्रीमती शालिनी दीक्षित व सहायक पुलिस आयुक्त अनुभाग शाहजहाँनाबाद श्री अनिल वाजपेयी के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी थाना शाहजहाँनाबाद व उनकी टीम ने अवैध शराब तस्कर को गिरफ्तार कर अवैध शराब जप्त करने में सफलता अर्जित की हैं।

     

    घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनाँक 07.05.26 की प्रात: मुखबिर सूचना पर आवश्यक कार्यवाही हेतु ईदगाह हिल्स चौकी प्रभारी उनि. सूरज अतुलकर के कुशल नेतृत्व वाली टीम गठित कर योजनाबद्ध तरीके से रवाना की गई जिसके परिणाम स्वरूप आरोपी आशीष बडगुजर पिता बल्लू बडगुजर आयु 39 साल निवासी झुग्गी न. 526 वाजपेयी नगर थाना शाहजहानाबाद भोपाल एवं विशाल कनाडे पिता देवकरन कनाडे आयु 19 साल निवासी सी-02 एस-12 मल्टी वाजपेयी नगर थाना शाहजहानाबाद भोपाल से एक्टिवा गाडी मे प्लास्टिक की बोरियो मे भरी अवैध शराब देशी मदिरा प्लेन के 300 क्वार्टर कुल मात्रा 54 लीटर कीमती करीबन 22800 रुपये की जप्त कर आरोपियो को गिरफ्तारी के कारणो से अवगत कराते हुए गिरफ्तार किया गया एवं आरोपियो के विरूद्ध अप.क्र. 242/26 धारा 34(2) आब.एक्ट का पंजीबद्ध किया गया है ।

     

    गिरफ्तार आरोपी का विवरणः-

    01.आशीष बडगुजर पिता बल्लू बडगुजर आयु 39 साल निवासी झुग्गी न. 526 वाजपेयी नगर थाना शाहजहानाबाद भोपाल

    02. विशाल कनाडे पिता देवकरन कनाडे आयु 19 साल निवासी सी-02 एस-12 मल्टी वाजपेयी नगर थाना शाहजहानाबाद भोपाल

    अपराधिक रिकार्ड- आरोपी आशीष बडगुजर के विरूद्ध पूर्व से 21 एवं विशाल कनाडे के विरूद्ध 04 अपराधिक प्रकरण भोपाल शहर के विभिन्न थानो मे दर्ज है।

    बरामद सम्पत्ति- अवैध शराब देशी मदिरा प्लेन के 300 क्वार्टर कुल मात्रा 54 लीटर कीमती करीबन 22800 रुपये ।

    सराहनीय भूमिकाः- वरिष्ट अधिकारियो के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी उमेश पाल सिंह चौहान, उनि.सूरज अतुलकर, प्र.आऱ.1188 आशीष सिंह आऱ.535 दीपक पाण्डेय, आर.56 सुदीप चौहान की सराहनीय भूमिका रही है।

    Trending News

    Technology